Connect with us

हादसा: चमोली में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में चालक की मौत…

उत्तराखंड

हादसा: चमोली में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में चालक की मौत…


उत्तराखंड में सड़क दुघर्टनाओं का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। खराब सड़कें , ड्रिंक एंड ड्राइव, खतरनाक मोड़ , लापरवाही आदि सड़क दुघर्टनाओं के मुख्य कारण है।

सड़क दुघर्टना कि खबर आई है उत्तराखंड के चमोली से। जहां एक कार हाई-वे से 200 मीटर नीचे दूसरे हाई-वे में गिर गई। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार यह दुर्घटना थराली तहसील कुलसारी धारबारम सड़क पर हुआ, कार यहां से गिर कर 200 मीटर नीचे कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरी। यह सड़क दुघर्टना इतनी खतरनाक थी कि कार पूरी तरह से नष्ट हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म देखी, जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया…

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सड़क हादसे के बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दुर्घटना स्थल में पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। कार में फंसे चालक के शव को बड़ी दिक्कतों के साथ बाहर निकलने में पुलिस की टीम कामयाब हुई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ…

मृतक कार चालक की शिनाख्त गौर सिंह (40) पुत्र केदार सिंह निवासी जबरकोट थराली के रूप में हुई। पुलिस द्वारा इस हादसे की खबर मृतक के परिवार वालों को दे दी गई है। परिवार में दुःख के बादल छाए हुए हैं। दुर्घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस इस दुर्घटना कि वजह पता करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top