Connect with us

टनकपुर-देहरादून के बीच नई ट्रेन के संचालन को मिली स्वीकृति…

उत्तराखंड

टनकपुर-देहरादून के बीच नई ट्रेन के संचालन को मिली स्वीकृति…


उत्तराखंड वासियों के लिए काम के लिए खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने टनकपुर-देहरादून के मध्य नई ट्रेन के संचालन को स्वीकृति प्रदान की है। अब टनकपुर से देहरादून का सफर आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई ट्रेन के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल…

बता दें कि लंबे समय से टनकपुर से देहरादून के बीच रेलसेवा की मांग की जा रही है। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के निवासियों को राज्य की राजधानी देहरादून तक सफर करने के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा नहीं है। ऐसे में उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, खटीमा, बनबसा आदि के लोग रोडवेज बस से महंगा सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। अब टनकपुर से देहरादून के लिए सीधे ट्रेन चलने से आम जन को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…

अभी लखनऊ जाने के लिए बरेली होकर पहुंचना पड़ता है। सीएम धामी ने भी पूर्व में रेल मंत्री से टनकपुर-देहरादून के मध्य रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था। अब मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इस नई ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top