Connect with us

देहरादून-बंगलूरू के बीच विस्तारा की सीधी फ्लाइट शुरू, जानें शेड्यूल…

उत्तराखंड

देहरादून-बंगलूरू के बीच विस्तारा की सीधी फ्लाइट शुरू, जानें शेड्यूल…


उत्तराखंड में सफर और आसान होने वाला है। बताया जा रहा है कि देहरादून-बंगलूरू के बीच विस्तारा की सीधी फ्लाइट शुरू हो गई है। अब देहरादून से बंगलुरू सीधे फ्लाइट से जाया जा सकेगा। इसका शेड्यूल जारी किया गया है।पहले दिन गए 112 यात्री आए 180देहरादून-बंगलूरू हवाई रूट पर इंडिगो पहले से ही अपनी फ्लाइट संचालित कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट सप्ताह में सात दिनों संचालित होगी। बेंगलुरु से सुबह 11.20 बजे उड़ान भर कर यह उड़ान दोपहर 2:20 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। उसके बाद दोपहर 2:55 पर देहरादून एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम 5:50 पर बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके बाद अब बंगलूरू के लिए इंडिगो और विस्तारा की दो उड़ानें हो गई हैं, जिससे हवाई यात्रियों को इस हवाई रूट पर सफर करने के लिए दो विकल्प मौजूद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि…

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय 2:20 बजे के स्थान पर करीब एक घंटा विलंब से साढ़े तीन बजे एयरपोर्ट पर 180 यात्रियों को लेकर लैंड हुई। इसके बाद एयरपोर्ट से यह उड़ान तीन बजे के स्थान पर शाम करीब साढे़ चार बजे वापस 112 यात्रियों को लेकर बंगलूरू के लिए रवाना हुई। इस फ्लाइट के शुरू होने से विस्तारा की देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की तीन उड़ान सेवा हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा…

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top