Connect with us

Rishikesh आने वाले पर्यटकों के हाथ लगेगी मायूसी, कई गंगा घाटों पर पुलिस ने लगाई रोक

उत्तराखंड

Rishikesh आने वाले पर्यटकों के हाथ लगेगी मायूसी, कई गंगा घाटों पर पुलिस ने लगाई रोक


गंगा तटों पर पर्यटकों के बहने व डूबने की घटनाएं बढ़ने के बाद लक्ष्मणझूला पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील गंगा तट पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई है। साथ ही पुलिस ने पर्यटकों को गंगा में संभावित खतरे व विशेष सावधानी बरतने को लेकर जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  We Want to Live: The Primal Diet : Free Ebook

रविवार को लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई संवेदनशील गंगा तटों पर प्रवेश वर्जित का नोटिस लगाया। साथ ही लाउड हेलर के माध्यम से गंगा में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को गंगा में संभावित खतरे के बारे में आगाह किया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन घुरल का अवैध शिकार करने वाले को पकड़ा

थानाध्यक्ष ने रामझूला व लक्ष्मणझूला क्षेत्र में निगरानी के लिए कई टीमें गठित की, जिन्हें रोजाना गंगा तटों में निरीक्षण कर संवेदनशील तटों पर आवाजाही रोकने व घाटों में श्रद्धालु व पर्यटकों को सावधान करने की जिम्मेदारी दी गई। थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने कहा कि एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर लक्ष्मणझूला पुलिस पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: क्वांसी से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top