Connect with us

देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…

उत्तराखंड

देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…


 

 

देहरादून। दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर पटाखों की बिक्री निर्धारित स्थलों पर ही करने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।

देहरादून नगर निगम क्षेत्र में रेजर ग्राउंड, हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज के निकट 26 पार्क रोड और पुराने बस अड्डे को पटाखों की बिक्री के लिए चिह्नित किया गया है। इसके अलावा नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी आवश्यकतानुसार अन्य उपयुक्त स्थलों का चयन कर नियमानुसार बिक्री की अनुमति दे सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। संबंधित क्षेत्र के नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट और उप जिलाधिकारी लाइसेंस जारी करने के लिए अधिकृत होंगे। इसके लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग की संस्तुति तथा निर्धारित शुल्क जमा करना जरूरी होगा। बिना अनुमति या नियमों का उल्लंघन कर पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अग्निशमन विभाग को बिक्री स्थलों का निरीक्षण कर अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लाइसेंसधारकों को दुकानों पर अग्निशमन यंत्र और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण रखने होंगे। दुकानों के आसपास ज्वलनशील सामग्री रखने और असुरक्षित विद्युत व्यवस्था पर भी रोक रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

विद्युत विभाग को बिक्री स्थलों पर सुरक्षित विद्युत संयोजन, उचित वायरिंग और विद्युत भार के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, भीड़भाड़ वाले बाजारों और बिक्री स्थलों के आसपास सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर टेबल, ठेली अथवा अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दीपावली के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा और अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी रविंद्र ज्वांठा, देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top