Connect with us

तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण

उत्तराखंड

तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण


वर्तमान वर्षा ऋतु के दौरान ग्राम मचकंडी के गोबला तोक में आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु आज तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को 06 राशन किट, 05 टेंट एवं तिरपाल वितरित की गई।

राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री जैसे आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, तेल आदि शामिल थे, जिससे प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके। टेंट एवं तिरपाल की व्यवस्था अस्थायी आश्रय हेतु की गई, जिससे प्रभावित लोग सुरक्षित रह सकें।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा…

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग एवं तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। वर्तमान में उक्त प्रभावितों के विस्थापन की कार्रवाई गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…

प्रशासन द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया कि प्रभावित परिवारों की आवश्यकता के अनुसार आगे भी सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी। आपदा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है एवं किसी भी प्रकार की समस्या पर शीघ्र कार्यवाही हेतु प्रशासन तत्पर है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…

राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान राजस्व निरीक्षक श्री विनोद रतूड़ी, राजस्व उपनिरीक्षक श्री अजय नेगी (बाड़व) एवं डी०डी०आर०एफ० के जवान उपस्थित रहे। सभी ने समन्वय स्थापित कर राहत सामग्री को समय पर और व्यवस्थित रूप से वितरित किया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top