Connect with us

एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…

उत्तराखंड

एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…


देहरादून, 18 मई ।

एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड, डालनवाला क्षेत्र की जर्जर स्थिति और मूलभूत समस्याओं को लेकर सोमवार को उत्तराखंड चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्रवासियों की परेशानियों से अवगत कराया।

ज्ञापन में बताया गया कि करीब 35-36 वर्ष पूर्व निर्मित इस कॉलोनी के अधिकांश भवन अब जर्जर हो चुके हैं। कई मकानों में सीलन, पानी टपकने और संरचनात्मक कमजोरी की गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं। हाल के दिनों में देहरादून में लगातार हो रही बारिश ने हालात और खराब कर दिए हैं, जिससे निवासियों का जीवन संकटपूर्ण हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से मिले मंत्री गणेश जोशी…

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि ईसडब्ल्यू और एलआईजी श्रेणी के मकानों के पुनर्निर्माण के लिए एमडीडीए स्पष्ट और व्यावहारिक नीति बनाए, ताकि वर्तमान जरूरतों के अनुरूप आधुनिक और सुरक्षित आवास विकसित किए जा सकें। इसके साथ ही एमडीडीए की खाली पड़ी भूमि को सर्किल रेट पर इच्छुक लोगों को उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई, जिससे विभाग की आय बढ़े और स्थानीय लोगों को राहत मिले।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…

ज्ञापन में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया कि जब भी कोई निवासी अपने जर्जर मकान का पुनर्निर्माण करने का प्रयास करता है, तो विभाग की ओर से नोटिस जारी कर उसे परेशान किया जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने इस प्रक्रिया को सरल और जनहितकारी बनाने की मांग की। साथ ही बारिश और सीलन से बचाव के लिए अस्थायी टीन शेड लगाने की अनुमति देने का आग्रह भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…

इस दौरान संजय शर्मा, टीटू त्यागी, विनोद चौहान, मनोज भट्ट, विजय चौहान, रोबिन त्यागी, विनीत प्रसाद भट्ट, अमित रावत, मदन लाल, हिमांशु रावत, सहजाद अंसारी, अभिषेक तिवारी, अर्जुन सोनकर, सिद्धार्थ अग्रवाल, गौतम डोगरा, तेजस्वी राणा, मोहित मेहता, अतुल सक्सेना, अभिषेक पासी, सोहेल चौहान, तेजिंदर सिंह रावत और मुकेश बसेड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top