Connect with us

मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे


 

चंपावत, 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले को स्वास्थ्य एवं पर्यटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री एमआरआई सेवा का शुभारंभ करने के साथ ही कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन सोमवार सुबह 9:15 बजे एसएसबी हेलीपैड, चंपावत में होगा। इसके बाद वह सुबह 9:30 बजे एमआरआई सेंटर पहुंचेंगे, जहां एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे तथा संबंधित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे एमआरआई सेंटर से बस अड्डा चंपावत के लिए रवाना होंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में वह जनपद के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही सिटी सेंटर का भूमि पूजन तथा कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा…

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:30 बजे बस अड्डा चंपावत से एसएसबी हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह 11:40 बजे चंपावत से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन, सतपुली झील निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण…

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top