Connect with us

शहीद लांस नायक संजय बिष्ट के परिवार में एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, इस मार्ग का बदलेगा नाम…

उत्तराखंड

शहीद लांस नायक संजय बिष्ट के परिवार में एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, इस मार्ग का बदलेगा नाम…


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। अपने कार्यक्रम के दौरान सीएम शहीद रातीघाट निवासी लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद संजय के परिवार के एक सदस्य को जल्द नौकरी देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद संजय बिष्ट के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संजय की याद में कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग को अब शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि नवंबर में जम्मू के राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में  नैनीताल जिले के हली गांंव निवासी और लांस नायक संजय बिष्ट (28) पुत्र देवेंद्र सिंह बिष्ट शहीद हो गए थे। लांस नायक संजय बिष्ट को भारतीय सेना में सेवा करते हुए 12 साल हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार कार्यक्रम में 83 हजार से अधिक लोग सीधे लाभान्वित

वह वर्तमान में सेना में बताैर पैरा कमांडाे के ताैर पर तैनात थे। उनका परिवार रातीघाट में रहता है। उनके पिता देवेंद्र सिंह बिष्ट रातीघाट में दुकान चलाने के साथ उप डाकघर में पोस्ट मास्टर का काम करते हैं। संजय अविवाहित थे। संजय अपने पीछे माता-पिता, बड़े भाई और बहनों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Le vieux fou de dessin | Livre
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top