Connect with us

टनकपुर से भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थान के लिए एक नई ट्रेन का संचालन, देखें शेड्यूल…

उत्तराखंड

टनकपुर से भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थान के लिए एक नई ट्रेन का संचालन, देखें शेड्यूल…


Railway Update: श्री कृष्ण के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। रेल प्रशासन ने टनकपुर से भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थान के लिए एक नई ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन का संचालन 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

 12 कोच से होगी संचालित

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रेल प्रशासन 05062 मथुरा जंक्शन तक विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक संचालित करेगा । 12 कोच से संचालित यह ट्रेन में दो साधारण द्वितीय श्रेणी तथा छह कोच द्वितीय श्रेणी कुर्सियान के अलावा चार कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। ये ट्रेन 21 फेरों में संचालित होगी।

ये है शेड्यूल

बताया जा रहा है कि  ट्रेन सुबह 5:00 बजे टनकपुर से चलकर खटीमा पीलीभीत भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन ,बदायूं , सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, हाथरस सिटी होते हुए मथुरा कैंट से 11:10 पर छूटकर मथुरा जंक्शन 11:30 पर पहुंचेगी। यह ट्रेन 05061 मथुरा जंक्शन टनकपुर विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक दिन में 1:45 पर छूट कर शाम 8:15 पर टनकपुर पहुंचेगी

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top