Connect with us

दुःखद: नशेड़ी सिपाही ने पीआरडी जवान पर किया था हमला, मौत, मातम पसरा…

उत्तराखंड

दुःखद: नशेड़ी सिपाही ने पीआरडी जवान पर किया था हमला, मौत, मातम पसरा…


ऋषिकेश। घायल उत्तराखंड में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान की मौत हो गयी है. पीआरडी जवान शूरवीर लाल टम्टा सोनप्रयाग में तैनात था. दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था उसके बाद सिपाही ने हमला कर दिया था जसिमें टम्टा गंभीर घायल हो गया था. जवान को गम्भीर अवस्था में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था. गुरूवार शाम की घटना है. जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी. सोनप्रयाग इलाके में घटना के बाद जिले के पीआरडी जवान हड़ताल पर चले गये हैं.

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

सूत्रों की मानें तो गुरुवार को रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग थाने में बुधवार रात करीब नौ बजे बैरिक में कांस्टेबल दीपक चन्द सिरोही और पीआरडी जवान शूरवीर लाल टम्टा के बीच झगड़ा हुआ था. बताया जा रहा है शराब के नशे में धुत्त था आरोपी कास्टेंबल. जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में धुत्त कांस्टेबल ने जवान से पानी लाने को कहा. इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई.

जिसके बाद सिरोही ने टम्टा की पिटाई की और हैलमेट से पीआरडी जवान के सिर पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है.पीआरडी के अन्य जवानों और स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया था. जंहा उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

वहीं, घटना से आक्रोशित पीआरडी जवानों ने हड़ताल शुरू कर दी थी. साथ ही, आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए दावा किया कि पीआरडी जवान हड़ताल से वापस आ गए हैं और आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है. परिजनों से तहरीर लेकर आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है.

दुःखद: नशेड़ी सिपाही ने पीआरडी जवान पर किया था हमला, मौत, मातम पसरा…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top