Connect with us

कलेक्ट्रेट भवन में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कर्मी ने की आत्महत्या, मचा

उत्तराखंड

कलेक्ट्रेट भवन में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कर्मी ने की आत्महत्या, मचा


उत्तराखंड में हरिद्वार से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कर्मी ने फांसी लगा ली। कर्मी का शव पंखे से लटका मिला । जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रोशनाबाद के कलेक्ट्रेट भवन में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने कार्यालय में ही फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि मृतक कलेक्ट्रेट भवन में आरटीआई अनुभाग में कनिष्ठ सहायक (सूचना सहायक) के पद पर तैनात था। वह यहां आश्रित के तौर पर विभाग में भर्ती हुआ था। सोमवार को सभी कार्यालय से छुट्टी के बाद निकल गए थे, जबकि कुछ कर्मचारी कार्यालय में ही थे। इस बीच कार्यालय के कमरा नंबर 222 में कमल ने अंदर से कुंडी बंद कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  Petzi Baut Ein Schiff : Zusammenfassung

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने अनहोनी की आशंका होने के चलते पहले दरवाजा खटखटाया। जब कोई आहट नहीं हुई तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख वह हैरान रह गई।अंदर युवक  पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। मृतक की पहचान  कमल कुमार (28 वर्ष) पुत्र परागीलाल निवासी रावली महदूद के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Creative Capital: Georges Doriot and the Birth of Venture Capital - Epub
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top