Connect with us

बाईक और कार की भीषण टक्कर में युवक की मौत एक घायल…

उत्तराखंड

बाईक और कार की भीषण टक्कर में युवक की मौत एक घायल…


उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे थम नहीं रहे है। बड़े हादसे की खबर भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर घायल है। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा गरमपानी के पास झूला पुल पर हुआ है। यहां हलद्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही एक कार तथा अल्मोड़ा से कैंची धाम जा रही एक बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़तं हो गयी। भिड़तं इतनी जोरदार थी कि कार तथा बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा बाइक चालक सड़क से नीचे की तरफ खेतो में जा गिरा। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री का अग्निवीर कैडेट्स से संवाद, भविष्य की सुरक्षा का दिया भरोसा…

मृतक की शिनाख्त  मनीष सिंह बनकोटी पुत्र अनिल बनकोटी उम्र 21 वर्ष निवासी ठुंगाधार अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं दिवांशु रावत पुत्र मनोहर रावत उम्र 16 वर्ष निवासी ठुंगाधार अल्मोडा गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जवान बेटे मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top