Connect with us

10 रुपए के हजारों सिक्के लेकर स्कूटी लेने पहुंचा युवक, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल…

उत्तराखंड

10 रुपए के हजारों सिक्के लेकर स्कूटी लेने पहुंचा युवक, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल…


Uttarakhand News: सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तराखंड का एक युवक छाया हुआ है। मामला 56 हजार रुपये के चिल्लर से जुड़ा है। युवक थैले में भरकर 10-10 के 5600 सिक्के लेकर वाहन शोरूम में स्कूटी लेने पहुंचा। जिसे देखकर शोरूम के कर्मचारी हैरान हो गए।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक वाहन शोरूम में एक युवक 10 रुपए के सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा। युवक के पास एक थैला था, जिसमें 56 हजार के सिक्के थे। युवक की स्कूटी खरीदने की चाहत थी, जिसके लिए वह लंबे समय से पैसे जमा कर रहा था। शोरूम में जैसे ही युवक  ने थैला खोला तो कर्मचारी और आसपास के सभी लोगों की नजरें यही टिक गई। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि स्कूटी खरीदने के लिए कोई सिक्के लेकर पहुंच सकता है।

बताया जा रहा है कि थैले में भरे 10-10 के 5600 सिक्के देखकर शोरूम के कर्मचारी हैरान हो गए। करीब एक घंटे से भी ज्यादा समय कर्मचारियों को सिक्के गिनने में लगा। कर्मचारियों ने रुपये गिनकर स्कूटी फाइनेंस कर दी है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई इस युवक की चर्चा कर रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top