Connect with us

हादसा: मसूरी में बस दुर्घटनाग्रस्त, 36 लोग थे सवार, 17 घायल…

उत्तराखंड

हादसा: मसूरी में बस दुर्घटनाग्रस्त, 36 लोग थे सवार, 17 घायल…


देहरादून:  मसूरी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है,  यहां मसूरी देहरादून मार्ग रोड आईटीबीपी के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। बस में सवार कई लोग घायल हो गए । मसूरी पुलिस फायर सर्विस 108 एंबुलेंस मौके के लिए रवाना तेज बारिश होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही है दिक्कत।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

मिली जानकारी के अनुसार इस बस में करीब 36 लोग सवार थे जिसमें से 17 लोग घायल हो गए हैं सभी घायलों को मसूरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, यह मामला आज दोपहर का है जब मसूरी देहरादून मार्ग पर आइटीबीपी के समीप एक बस पलट गई बस पलटने की सूचना मिलने के बाद ही मौके पर स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी

दरअसल, मसूरी में हो रही भारी बारिश के चलते राहत बचाव कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन भारी बारिश की बड़ी चुनौती का सामना करते हुए स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीम ने सभी लोगों को रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top