Connect with us

हादसा: मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा हादसा, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त…

उत्तराखंड

हादसा: मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा हादसा, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त…


देहरादून: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मसूरी देहरादून मार्ग (Mussoorie Dehradun Road) पर नशे में धुत युवकों की कार पलट गई। हादसा आज सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होकर कार पलटने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है। वहीं पुलिस ने कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मसूरी पेट्रोल पंप Mussoorie Petrol Pump के पास वाल्मीकि मोहल्ले के ऊपर मोड़ पर एक कार अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि कार सड़क किनारे करीब एक दर्जन दो पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए पलट गई। हादसे में एक दर्जन दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। 6 स्कूटी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं कार पलटने से कार में बैठे तीन युवक और दो युवतियों को मामूली चोट आई है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार तीन युवक और दो युवतियां नशे की हालत कार में सवार थे। नशे की हालत में ये लोग तेज गति से कार दौड़ाते हुए मसूरी से देहरादून की ओर जा रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने नशे की हालत में युवक युवतियों पर सख्त कार्रवाई कर उनके हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है

यह भी पढ़ें 👉  बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top