Connect with us

उत्तराखंड में कोरोना को लेकर अलर्ट, CM धामी ने बैठक में दिए यह निर्देश…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में कोरोना को लेकर अलर्ट, CM धामी ने बैठक में दिए यह निर्देश…


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई। बैठक में सीएम ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान चलाने और कल से ही बूस्टर डोज लगाने के लिए कैम्प शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड के जो भी नये मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए। बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को COVID19 की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए।

सीएम ने बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि COVID19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कल से ही कैम्प लगाना शुरू करें व सभी ज़िलों में कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी वर्चुअल प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार भी चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर नजर बनाए हुए है, जिसको देखकर वह जल्दी अपनी गाइडलाइन देगी। उसके बाद उत्तराखंड सरकार भी कोरोना की नई गाइडलाइन जारी करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

वहीं बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव रंजीत सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार,  विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव  अमरदीप कौर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top