Connect with us

आकाशीय बिजली से संबंधित ऐप तैयार, बिजली गिरने का मिलेगा पूर्वानुमान…

उत्तराखंड

आकाशीय बिजली से संबंधित ऐप तैयार, बिजली गिरने का मिलेगा पूर्वानुमान…


उत्तराखंड में आपदाएं आती रहती है। यहां जहां बारिश कहर बनकर बरसती है तो बिजली गिरने से भी भारी नुकसान है। ऐसे में आकाशीय बिजली से संबंधित एक ऐप तैयार किया गया है। जिसके द्वारा विभिन्न स्थानीय भाषाओं में आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान प्राप्त किया जा सकता है। इस ऐप का नाम दामिनी एप बताया गया है। आइए जानते है इसके बारे में।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की ओर से आयोजित कार्यशाला के तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर अपने व्याख्यान दिए। इस दौरान आईआईटीएम पुणे के वी गोपालकृष्ण ने आकाशीय बिजली से संबंधित जानकारी देते हुए दामिनी एप के बारे मे बताया। उन्होंने कहा कि इस ऐप से विभिन्न स्थानीय भाषाओं में  इसका पूर्वानुमान प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Ants Everywhere - Free Book PDF

बताया जा रहा है कि इस कार्यशाला में जो भी निष्कर्ष उभरकर सामने आएंगे, वे केवल थ्योरी के लेवल पर ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल लेवल पर भी आत्मसात् किए जाने योग्य होंगे, और हिमालयी राज्यों में आने वाली प्राकृतिक आपदा के समय आसानी से धरातल पर उतारे जा सकेंगे। जिसके आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top