Connect with us

उत्तराखंड का एक और युवा बना रातों रात करोड़पति, ड्रीम 11 पर बनाई थी टीम…

उत्तराखंड

उत्तराखंड का एक और युवा बना रातों रात करोड़पति, ड्रीम 11 पर बनाई थी टीम…


DREAM 11:  मोबाइल पर क्रिकेट की टीम बनाकर छोटे से उत्तराखंड के छोटे से गांव के धीरेंद्र रातों रात करोड़पति बन गए है। मोबाइल क्रिकेट गेम ड्रीम 11 पर उन्होंने ऐसी टीम बनाई जिसने एक बार में उन्होंने एक करोड़ की राशि जीत ली। उनकी इस जीत से धीरेंद्र के साथ-साथ उनके परिवार की भी खुशी का ठिकाना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चंबा के दिखोल गाँव निवासी धीरेंद्र रावत की चंंबा में दुकान है। उसे बचपन से ही पढ़ाई के साथ क्रिकेट में भी बहुत रुचि है। उन्होंने शुक्रवार को दोपहर शाम ऑस्ट्रेलिया Vs अफगानिस्तान मैच में अपना भाग्य आजमाया था। मैच खत्म होने के बाद उनके पास एक करोड रुपए जीतने का मैसेज आया। एक करोड़ रुपए जीतने से धीरेंद्र बेहद खुश है।

बताया जा रहा है कि धीरेंद्र रावत लम्बे समय से ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर पैसे लगाते थे। अब उनके अकाउंट में 24 घंटे के भीतर लगभग 70 लाख रुपये आ जाएंंगे। करीब 30 लाख रुपये टैक्स के रूप में कटेंगे। गांव के युवक के एक करोड़ रुपये की जीतने की चर्चा पूरे गांव और जिले भर में हो रही है। वहीं उनके घर वालों में खुशी का ठिकाना ना रहा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top