Connect with us

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल रहे अजीज कुरैशी का निधन…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल रहे अजीज कुरैशी का निधन…


उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल रहे अजीज कुरैशी के निधन की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को भोपाल में अंतिम सांस ली। वह तीन राज्यों के राज्यपाल रहे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे। उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह अपोलो अस्पताल में भर्ती थे, वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपोलो अस्पताल पहुंचे और उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, दी होली की शुभकामनाएं…

बता दें कि अजीज कुरैशी का जन्म 24 अप्रैल 1980 को भोपाल में हुआ था। वह 1984 में मध्य प्रदेश के सतना से लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे। कुरैशी मध्य प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस के संस्थापक सदस्य के साथ ही 1973 में मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में मंत्री भी रहे। कुरैशी को 24 जनवरी 2020 को मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। वह उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच सीएम धामी से वार्ता…

वह 2012 से 2015 तक उत्तराखंड के राज्यपाल का दायित्व संभाला। इसी दौरान वर्ष 2014 में एक महीने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी दिया गया था। उन्हें वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमल नाथ सरकार द्वारा मप्र उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने 1973 में मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया था। बाद में वह 1984 से 1989 तक सतना निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य भी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…

 

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top