Connect with us

एसएसपी देहरादून अजय सिंह का बड़ा एक्शन, पुलिसकर्मियों के किए बंपर तबादले…

उत्तराखंड

एसएसपी देहरादून अजय सिंह का बड़ा एक्शन, पुलिसकर्मियों के किए बंपर तबादले…


उत्तराखंड पुलिस विभाग से बड़ी खबर आ रही है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बंपर ट्रांसफर किए है। प्रशासनिक फेरबदल करते हुये कई कर्मचारियो को पुलिस लाईन भेजा गया है। तो वहीं विभिन्न थाना/चौकी/ पुलिस लाइन में कई वर्षो से तैनात पुलिस कर्मियों के बंपर ट्रांसफर किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  Focus On Writing Paragraphs And Essays Instructor's Annotated Edition | Free eBooks

मिली जानकारी के अनुसारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा बडा प्रशासनिक फेरबदल करते हुये विभिन्न थानो में तैनात 15 कांस्टेबलों का पुलिस लाईन स्थानान्तरण किया गया, साथ ही कई वर्षो से एक ही थाना/ चौकियो में तैनात 110 पुलिस कर्मियों का अन्यत्र स्थानांतरण करते हुए पुलिस लाइन देहरादून में तैनात 29 पुलिस कर्मियों का जनपद के विभिन्न थानो में स्थानान्तरित किया गया। 03 कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर किया अन्यत्र स्थानांतरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र कौशल संवर्धन हेतु ‘लैब ऑन व्हील्स’ को किया फ्लैग ऑफ… 

बताया जा रहा है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया। कई पुलिसकर्मियों को थाना और चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों को तत्काल अपनी नवनियुक्ति स्थान के लिए रवाना होकर पद भार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  La lenteur : eBooks (EPUB)
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top