Connect with us

उत्तराखंड विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेता अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार…

उत्तराखंड

उत्तराखंड विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेता अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में हल्द्वानी से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक बार फिर विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने एक और भ्रष्टाचारी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सिर्फ तीन हजार में इमान बेचने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं कारगर प्रयास- मुख्यमंत्री

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिकायकर्ता ने 1064 एप पर शिकायत दर्ज कराने के उपरान्त दिनांक 08-08-2022 को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, नैनीताल सेक्टर, हल्द्वानी के कार्यालय में आकर एक शिकायती पत्र दिया गया, जिसमें उल्लेख किया गया है कि प्रार्थी की पत्नी के नाम से भूखण्ड खरीदा था। उसकी दाखिल खारिज की फाइल चकबन्दी कार्यालय रूद्रपुर में प्रचलित है, जहां चकबन्दी अधिकारी के पेशकार आनन्द चन्द दाखिल खारिज के एवज में 3000/- रूपये रिश्वत की मांग कर रहे है ।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम देहरादून में 46 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास – लोकापर्ण

इस शिकायत पर पुलिस ने मामले की जाँच के बाद एक ट्रैप टीम का गठन किया। ट्रैप टीम ने आज अभियुक्त आनन्द चन्द, प्रभारी पेशकार (उम्र 45 वर्ष) पुत्र वीजा राम निवासी बंडीया, किच्छा, उधमसिंहनगर को रू० 3000/- (तीन हजार रूपये मात्र) की रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  La pitié dangereuse: Ou l'impatience du coeur - [E-Book PDF]
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top