Connect with us

Big Breaking: बदल गए देहरादून के DM और SSP, इन्हें दी गई जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

Big Breaking: बदल गए देहरादून के DM और SSP, इन्हें दी गई जिम्मेदारी…


देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। राजधानी की कमान नए हाथों में सौंपी जा रही है। देहरादून का नया एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर को बनाया गया है। तो वहीं देहरादून के जिलाधिकारी को भी बदल दिया गया है। अब संयुक्त सचिव सोनिका देहरादून की डीएम होगीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासन ने जन्मेजय खंडूड़ी को पीएसी मुख्यालय देहरादून भेज दियाहै। वहीं दिलीप सिंह कुंवर को एसएसपी का कार्यभार सौंपा है। अभी तक पीएसी मुख्यालय देहरादून में तैनात थे। सोनिका को अब तक डीएम रहे आर राजेश कुमार की जगह दी गई है। वह अब राजधानी की नई डीएम होंगी।

वहीं जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें अभी प्रतीक्षा में रखा गया है और सोनिका को तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

गौरतलब है कि अभी तक जन्मेजय खंडूड़ी देहरादून के एसएसपी थे तो वहीं आर राजेश कुमार को 2021 में देहरादून का डीएम बनाया गया था। आईएएस अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार मूलतः तमिलनाडु से आते हैं। वो 2007 बैच के अफसर हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top