Connect with us

Big Breaking: देहरादून के रायपुर में लाश मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी, पुलिस जांच शुरू…

उत्तराखंड

Big Breaking: देहरादून के रायपुर में लाश मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी, पुलिस जांच शुरू…


देहरादून। थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज के पास खाली मैदान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिले से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में नैचुरल गैस पर वैट की दर को 20 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत, कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज गेट नम्बर 3 के पास मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का हुआ शुभारंभ

थाना रायपुर प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसके पास एक मोबाइल फोन और पहचान-पत्र मिला है। जिसपर इसका नाम धीरेंद्र सिंह नयाल निवासी नाथुवाला दर्ज है। मृतक उद्योग निदेशालय पटेलनगर में अनुसेवक पद पर तैनाता था। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 108 आपातकालीन सेवा बनी उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत ढाल
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top