Connect with us

UKSSSC से जुड़ी बड़ी खबर, अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा, जानें मामला…

उत्तराखंड

UKSSSC से जुड़ी बड़ी खबर, अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा, जानें मामला…


Uttarakhand Breaking: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि UKSSSC के पूर्व आईएएस अधिकारी एस राजू ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह UKSSSC पेपर लीक मामला बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अध्यक्ष ने UKSSSC पेपर लीक मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से त्यागपत्र दिया है। 1984 बैच के आईएस अधिकारी एस. राजू ने अपर मुख्य सचिव के पद से रिटायर होने के बाद मुख्य सूचना आयुक्त के लिए भी आवेदन किया था। एस राजू अपनी खास छवि और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है। लम्बे प्रशासनिक अभुनव को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें  अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी थी।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

गौरतलब है कि UKSSSC पेपर लीक मामले की एसटीएफ जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। UKSSSC पेपर लीक मामले के बाद से ही आयोग पर सवाल खड़े हो रहे थे। जिसके बाद आज UKSSSC के अध्यक्ष एस राजू ने इस्तीफा दे दिया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top