Connect with us

उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती मामले में बड़ा अपडेट, दो गिरफ्तार…

उत्तराखंड

उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती मामले में बड़ा अपडेट, दो गिरफ्तार…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में अभी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार को लेकर बवाल चरम पर है, इस बीच वन दरोगा भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े सामने आया है। मामले में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वन दरोगा की ऑनलाइन भर्ती धांधली में नकल करवाने वाले दो आरोपितों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में रविंदर लक्सर का रहने वाला है जबकि प्रशांत खानपुर निवासी है। बताया जा रहा है कि दोनों ने अभ्यर्थियों से चार लाख से पांच लाख रुपये लिए और उन्हें नकल करवाई।

रिपोर्टस की माने तो नकल करने वाले चार ऐसे छात्र चिह्नित हुए हैं जिन्होंने इन्हें रुपये दिए थे वही परीक्षा केंद्रों पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है। आरोपितों ने यह धनराशि आगे अपने साथियों को भिजवाई। वहीं एसटीएफ ऑनलाइन पेपर करवाने वाली एजेंसी के कर्मचारियों से लगातार पूछताछ कर रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top