Connect with us

उत्तराखंड बस हादसे को लेकर बड़ा अपडेट, प्रशासन ने दी ये डिटेल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड बस हादसे को लेकर बड़ा अपडेट, प्रशासन ने दी ये डिटेल…


गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी के पास एक बस हादसे की खबर प्राप्त होने पर जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की।

जिला प्रशासन के अनुसार एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिस वाहन मे लगभग 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं जिसमें से 19 घायल यात्रियों को निकाला गया है। जिन्हें उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके पर जिलाधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक पहुंच गए हैं। घटना स्तर पर खोज और बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Bargaining for Advantage : Negotiation Strategies for Reasonable People | Read Online

जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही घायलों को उनकी आवश्यकता अनुरूप मदद की जाए। अतिरिक्त एंबुलेंस को मौके पर भेजा जाए जिससे घायलों को सही समय पर इलाज मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  The Philadelphian : Kindle Ebook

जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने घटना की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  को भी दी है जिस पर मुख्यमंत्री ने घायलों को तुरंत चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलिकॉप्टर को तैयार रहने को कहा गया है। प्रशासन के अनुसार सात यात्रियों की मृत्यु इस दुर्घटना में होना बताई गई है सभी यात्री गुजरात के बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  The Mary-El Tarot | eBook (EPUB)
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top