Connect with us

उत्तरखंड में पंचायत चुनाव से जुड़ा बड़ा अपडेट, जिपं अध्यक्ष के लिए इन्होंने किया नामांकन…

उत्तराखंड

उत्तरखंड में पंचायत चुनाव से जुड़ा बड़ा अपडेट, जिपं अध्यक्ष के लिए इन्होंने किया नामांकन…


Uttarakhand News: उत्तरखंड में पंचायत चुनाव से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से सोमवार को नामांकन दाखिल किया गया है। बीजेपी की ओर से राजेंद्र चौधरी ने नामांकन किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जेष्ठ ब्लाक प्रमुख, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख आदि पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा से जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र चौधरी उर्फ किरण चौधरी और उपाध्यक्ष पद के लिए अमित चौहान ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान हरिद्वार के बीजेपी सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद समेत अनेक कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

बताया जा रहा है कि इससे पहले  हरिद्वार सांसद डा. निशंक ने हर की पैड़ी में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए गंगा की पूजा-अर्चना की।  फिर पर्चा भरा गया।गौरतलब है कि हरिद्वार में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top