Connect with us

बीजेपी ने जिला और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

बीजेपी ने जिला और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने जिला और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से पार्टी के सभी सांगठनिक जिलों के ज़िला अध्यक्षों ने सभी मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। भाजपा के उधमसिंह नगर जिले के 14 मंडलों के अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची घोषित हो गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी लिस्ट में पालिका सभासद अमित साह ‘मोनू’ को अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। रुद्रपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद पर हरीश भट्ट की दोबारा ताजपोशी की गई है। बाकी जगहों पर नए चेहरों को जगह दी गई है। जिला अध्यक्षों द्वारा जारी नामों की सूची में समाज के सभी वर्गों, महिलाओं एवं युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसी क्रम में नीचे तक मजबूत सांगठनिक इकाई गठन के उद्देश्य से अब मंडल टीम, बूथ एवं पन्ना समिति के गठन की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अजमेर में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला – तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया

जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति के बाद बुधवार रात मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। रुद्रपुर उत्तरी मंडल में धीरेश गुप्ता, दक्षिणी मंडल में धर्म सिंह कोली, पंतनगर में अनिल यादव, किच्छा ग्रामीण में अक्षय अरोड़ा, किच्छा नगर मनमोहन सक्सेना और बरा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा को बनाया गया है। शक्तिफार्म मंडल में विष्णु प्रमाणिक, सितारगंज में आदेश चौहान, नानकमत्ता में ध्रुव सिंह राणा, झनकट में विमला बिष्ट, नौसर में सोमनाथ मौर्या, खटीमा नगर में जीवन सिंह धामी और चकरपुर मंडल अध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह भाट को मनोनीत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Algo que domina el mundo | (EPUB, PDF, eBooks)

काशीपुर में महुआडाबरा में गौतम गिरि, जसपुर में राजकुमार चौहान, भरतपुर मेघावाला में राजकुमार गुंबर, काशीपुर नगर में अभिषेक गोयल, आवास विकास मंडल में रजत सिद्धू, काशीपुर ग्रामीण में बृजेश पाल, महुआखेड़ागंज में संजीव कुमार, कुंडेश्वरी में परमिंदर सिंह विर्क, सुल्तानपुर पट्टी में राजेश सैनी, बाजपुर में बिट्टू चौहान, केलाखेड़ा में महेंद्र कालरा, गदरपुर में सुरेश खुराना, दिनेशपुर में अनादि रंजन मंडल अध्यक्ष बने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान को लेकर लाभार्थियों को किया जागरूक
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top