Connect with us

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय कल आएंगे उत्तराखंड, करेंगे महत्वपूर्ण बैठक…

उत्तराखंड

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय कल आएंगे उत्तराखंड, करेंगे महत्वपूर्ण बैठक…


उत्तराखंड में बीजेपी मिशन 24 की तैयारियों मे जुट गई है। आगामी 21 अक्टूबर के पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां तेज है। वहीं भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय (BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya) कल चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। उनका ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कैलाश विजयवर्गीय चार दिवसीय दौरे पर कल 14 अक्टूबर को उत्तराखंड पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है। उनके दौरे में मुख्य रूप से 2024 लोकसभा चुनाव के अलावा निकाय चुनाव को लेकर चर्चा होगी। वहीं, पार्टी को उनके दौरे से मजबूती मिलेगी।

ये है कार्यक्रम

  • 14 अक्टूबर को वह पहले काठगोदाम सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
  • 15 अक्टूबर को हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में कैलाश विजयवर्गीय कुमाऊं मंडल के बूथ और मंडल पदाधिकारियों की बैठक लेंगे, जिसके बाद प्रबुद्ध लोगों के सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद कैलाश विजवर्गीय हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।
  • 16 और 17 अक्टूबर को देहरादून में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
  • वहीं, 17 अक्टूबर की रात को वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top