Connect with us

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दाखिल किया राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन…

उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दाखिल किया राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन…


उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सहित कई नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन किया है। बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है।

यह भी पढ़ें 👉  Beowulf - Free PDF Download

मिली जानकारी के अनुसार दो अप्रैल को रिक्त हो रही उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने नामांकन किया है। राज्य की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 47 है। ऐसे में उनका राज्यसभा जाना तय है। बताया जा रहा है कि विधानसभा परिसर में पूर्ण होने वाली इस प्रक्रिया के लिए भट्ट ने सभी औपचारिकताओं को पूरा किया। इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  Business, Economics, Financial Sciences, and Management - Book Review

गौरतलब है कि इस सीट के लिए भाजपा किसे प्रत्याशी बनाती है, इसे लेकर सभी की नजर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर बनी हुई थी। पार्टी ने उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से रिक्त हो रही राज्यसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें एक बार उत्तराखंड भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के एक फैसले से सरप्राइज हुई थी।हालांकि महेंद्र भट्ट का नाम शामिल होने के साथ ही प्रत्याशी को लेकर बना ऊहापोह समाप्त हो गया। भट्ट ने 30 जुलाई 2022 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके अब तक के कार्यकाल में राज्य में हुए चुनावों में पार्टी ने जीत का परचम लहराया।

यह भी पढ़ें 👉  La Révolte : (E-Book, EPUB)
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top