Connect with us

जौलीग्रांट – थानो – रायपुर मार्ग पर बना पुल टूटा, पुलिस ने आमजन से की ये अपील…

उत्तराखंड

जौलीग्रांट – थानो – रायपुर मार्ग पर बना पुल टूटा, पुलिस ने आमजन से की ये अपील…


देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। यहां जौलीग्रांट – थानो – रायपुर मार्ग पर बना पुल टूट गया है। जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने आवाजाही बंद करा दी है। इस दौरान पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग से चालू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार साल 2018 में पुल का निर्माण किया गया था। पुल बनने के एक साल बाद ही पुल की एप्रोच रोड धंस गई थी। वहीं, एक हप्ते पहले भी पुल की एप्रोच रोड धंस गई थी। आज उसका एक और हिस्सा नीचे गिर गया है। जिस कारण दोनों तरफ से आवजाही बंद कर दी गई। कोई जन हानि की सूचना नहीं है। वहीं पुलिस टूटने के बाद दून पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है ।

पुलिस ने कहा कि  इस पुल पर आवागमन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। उक्त मार्ग का प्रयोग करने वाले वाहन चालको के लिए पुल के नीचे साइड से अस्थाई आवागमन चल रहा है । अतः आप सब से अनुरोध है कि एयरपोर्ट जाने के लिए नॉर्मल रूट अथवा पुल के नीचे से बने अस्थाई मार्ग का प्रयोग करें । ये information google के GPS पर और maple के app पर भी इंटीग्रेट की जा रही है ।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top