Connect with us

उत्तराखंड में कैबिनेट बैठक कल, सीएम धामी इन फैसलों पर लगा सकते है मुहर…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में कैबिनेट बैठक कल, सीएम धामी इन फैसलों पर लगा सकते है मुहर…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि आगामी 12 अक्टूबर सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि बैठक में पीएम आवास की तर्ज पर Atal Awas Yojana संचालित करने, राजस्व पुलिस और कर्मचारियों के दिवाली बोनस सहित कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी एक्शन मोड में है। चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद उठे सवालों के बाद अब शासन राजस्व पुलिस व्यवस्था पर बड़ा फैसला लेने वाला है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में राजस्व क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस को सौंपे जाने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधि वाले क्षेत्रों से खत्म करने के संकेत देते हुए जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Encontro com a morte : Leitura Sem Custos

वहीं उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए अटल आवास योजना अब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की तर्ज पर संचालित की जाएगी। अटल आवास योजना के संचालन को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। कैबिनेट की अगली बैठक में यह विषय रखा जाएगा।माना जा रहा है कि 12 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में धामी सरकार इस पर मुहर लगा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Geronimo Stilton and the Kingdom of Fantasy #3: The Amazing Voyage: The Third Adventure in the Kingdom of Fantasy | Digital Book

वहीं इसके साथ ही आगामी दिवाली को लेकर बोनस पर भी चर्चा तेज है।रिपोर्टस की माने को वित्त विभाग ने दिवाली बोनस के संदर्भ में  प्रस्ताव तैयार कर लिया है। यह प्रस्ताव 12 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान और भुगतान कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी ने 6 दिसंबर 2025 को मनाया अपना 9वां दीक्षांत समारोह
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top