Connect with us

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत अपने घर में क्वारंटाइन, सभी कार्यक्रम स्थगित…

उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत अपने घर में क्वारंटाइन, सभी कार्यक्रम स्थगित…


Uttarakhand Breaking: उत्तराखंड में एक बार पिर कोरोना पैर पसार रहा है। पूर्व सीएम खंडूडी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री रावत ने खुद को अपने घर में क्वारंटाइन कर लिया है और साथ ही अपनी कोरोना जांच भी कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वह बीते दिन पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का स्वास्थ्य जानने हेतु उन्हें देखने ऋषिकेश एम्स गए थे। परंतु पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके उपरांत मंत्री धन सिंह रावत ने खुद को क्वारंटाइन किया है। इसी कारण उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री धन सिंह रावत ने कोरोना जांच कराई है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही आगे के कार्यक्रमों पर कोई अपडेट आएगा।

इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री रावत ने सोशल मीडिया पर दी है। धन दा ने लिखा है कि “माननीय पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्रखंडूरी जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना ईश्वर से करता हूं।साथ ही आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि कल उनके संपर्क में आने के बाद मैंने अपनी कोरोना जांच कराई है। इसी कारण रिपोर्ट के आने तक सभी बैठकें व कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।”

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top