Connect with us

उत्तराखंड में फिर खाई में गिरी कार, दो युवक थे सवार…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर खाई में गिरी कार, दो युवक थे सवार…


उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यमुनोत्री हाईवे पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी।  हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Die Archetypen und das kollektive Unbewusste : EPUB PDF

मिली जानकारी के अनुसार हादसा यमुनोत्री हाईवे पर चामी गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक कार देर रात विकासनगर से बड़कोट जा रही थी। इस दौरान अंधेरा अधिक होने के चलते कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  We Want to Live: The Primal Diet : Free Ebook

बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया है। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायल हो निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका अभी इलाज चल रहा है। घायल की पहचान रवि कुमार पुत्र संतराम बद्रीनाथ मार्ग श्रीनगर गढ़वाल के रूप में हुई है। तो वहीं मृतक की पहचान मनीष पुत्र मदनपाल, निवासी बरोटीवाला विकासनगर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Backfire: A History of How American Culture Led Us into Vietnam and Made Us Fight the Way We Did : Book Summary

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top