Connect with us

टिहरी में खाई में गिरी मिली दो दिन से लापता कार, दो लोग थे सवार…

उत्तराखंड

टिहरी में खाई में गिरी मिली दो दिन से लापता कार, दो लोग थे सवार…


उत्तराखंड के टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां  नैनबाग तहसील के अंतर्गत दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे परएक कार खाई में मिली है। कार बीते दो दिन से लापता थी। जिसमें दो लोग सवार थे। जिनकी मौत हो गई है। वहीं सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शवों को सड़क तक पहुंचाया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कोई वाहन मरोड़ बैंड नैनबाग से लगभग दो-तीन किलोमीटर आगे जमुना नदी में नीचे खाई में गिरा हुआ है। मौके पर पाया कि वाहन के टूटे हुए शीशे लाइट आदि दिखाई दिये। जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक कदम

बताया गया कि वाहन संख्या uk08 दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ा मिला, जिसमें दो व्यक्ति मृत अवस्था में मिले हैं। इस संबंध में जनपद देहरादून से गुमशुदा होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। वाहन संख्या यूके 08 Ay 1973 kiya सोनेट की जानकारी प्राप्त हुई जो मौके पर परिजनों द्वारा दी गई। मौके पर एसडीआरएफ टीम बड़कोट उत्तरकाशी ने सोमवार देर रात तक रेस्क्यू किया। आज सुबह से एक बार फिर रेस्क्यू कार्य कर शवों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nothing Is True and Everything Is Possible: The Surreal Heart of the New Russia - Read Online

पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नैनबाग पीएचसी भेजा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार 22 सितंबर सुबह दोनों यमुनोत्री धाम की यात्रा पर गये थे। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। 23 सिंतबर को रात 10 बजे के बाद से दोनों फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। 24 सिंतबर को देहरादून और हरिद्वार कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार परिजनों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  Thistlefoot - Online Books

मृतकों की पहचान

1-विजय वालिया पुत्र रामचंद्र वालिया उम्र लगभग 53 वर्ष निवासी- ग्राम सेवला कल पटेल नगर देहरादून

2- पवन कुमार पुत्र रतन सिंह उम्र 67 वर्ष लगभग निवासी-जगजीतपुर कनखल हरिद्वार

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top