Category: उत्तराखंड

  • गंगोत्री विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगे कर्नल अजय कोठियाल, हो गया ऐलान

    गंगोत्री विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगे कर्नल अजय कोठियाल, हो गया ऐलान


    उत्तरकाशी: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (आप) के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल सारे मिथक तोड़ उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तरकाशी में इसकी घोषणा की है। बता दें कि गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के साथ मिथक जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि गंगोत्री विधानसभा सीट से जिस भी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीतता है, वो पार्टी सत्ता पर काबिज होती है। आंकड़ें भी इसकी तस्दीक करते है।

    बता दें कि सिसोदिया ने पहली बार उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश एक ऐसे नेतृत्व की चाह रख रहा है, जो विकास पहाड़ की अवधारणा के अनुरूप होना चाहिए था। उत्तराखंड की जनता को कर्नल अजय कोठियाल से काफी उम्मीदें हैं। उत्तराखंड को ये कुशल नेतृत्व उत्तरकाशी के गंगोत्री से मां गंगा कर्नल कोठियाल के रूप में देगी। उत्तरकाशी में बच्चे से लेकर बूढ़े तक के दिल में कर्नल अजय कोठियाल के लिए अलग ही सम्मान है।

    गौरतलब है कि गंगोत्री विधानसभा सीट से जुड़े इस मिथक को एक मात्र संयोग कहें या कुछ और मगर यह सच है।देश की आजाद के बाद शुरू हुए विधानसभा चुनाव से ही इस मिथक की शुरुआत हुई, जो आज तक नहीं टूटा है। इस बात को करीब 70 साल हो गए हैं. तब से ही यह मिथक बरकरार है। उत्तराखंड राज्य गठन से पहले गंगोत्री विधानसभा सीट न होकर उत्तरकाशी विधानसभा सीट हुआ करती थी। उस दौरान भी यह मिथक बरकरार था। इस मिथक के बरकरार होने का सिलसिला अभी भी जारी है। अब कर्नल कोठियाल इस मिथक को तोड़ जीत हासिल कर पाते है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।

  • देहरादून में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पैसिफिक ग्रुप के अलग-अलग ऑफिस ताबातोड़ छापेमारी

    देहरादून में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पैसिफिक ग्रुप के अलग-अलग ऑफिस ताबातोड़ छापेमारी


     देहरादूनः  राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां  आयकर विभाग की टीम राजपुर रोड़ स्थित पैसिफिक ग्रुप के अलग-अलग ऑफिस में इनकम टैक्स ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। जिससे हड़कंप मचा हुआ है।  इस दौरान इनकम टैक्स की टीम ने टैक्स चोरी से संबंधित कई अहम दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

    मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राजपूर क्षेत्र स्थित पैसिफिक मॉल में ही ग्रुप के 2 लेमन स्टार ऑफिस में इनकम टैक्स की टीम कंपनी से जुड़े कई दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है। बताया जा रहा है कि पैसिफिक ग्रुप के अलग-अलग कार्यालयों में इनकम टैक्स की अलग-अलग टीमें कार्रवाई कर टैक्स चोरी से संबंधित कई अहम दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। हालांकि, किसी गड़बड़ी को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि इनकम टैक्स द्वारा नहीं की गई है।

    बता दें कि इनकम टेक्स डिपार्टमेंट ने इस कार्रवाई को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया है। टीम ने रेड की जा इतनी गोपनीय रखी गई है। सुबह ही टीम राजपुर थाने पहुंची यहां से सीधे फोर्स को साथ लेकर अलग अलग स्थानों पर जहां से बिल्डर के दफ्तर व अलग अलग स्थानों  पर रेड की जानकारी है।