Connect with us

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अब महज 15 मिनट में पहुंच सकेंगे चकराता,यहां बनेंगे हेलीपोर्ट…

उत्तराखंड

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अब महज 15 मिनट में पहुंच सकेंगे चकराता,यहां बनेंगे हेलीपोर्ट…


उत्तराखंड में मानसून की शुरूआत होते ही आपदा की खबरें आने लगी है। ऐसे में आपदा से निपटाने लिए शासन ने बड़ी कवायद शुरू कर दी है। बताया जा  रहा है कि देहरादून से सटे तहसील मुख्यालय चकराता से करीब आठ किमी दूर स्थित बिरमौ कांडी में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। इस हेलीपोर्ट के निर्माण से लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  La morte felice | Libri Online

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासन ने बिरमौ कांडी में हेलीपोर्ट को विकसित करने के लिए करीब 93 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी जिले उत्तरकाशी और टिहरी से लगता हुआ है। ऐसे में यहां हेलीपोर्ट निर्माण से राहत बचाव कार्य में लाभ मिल सकेगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अब महज 15 मिनट में चकराता पहुंचा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Le tecniche artistiche : PDF

बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने हेलीपोर्ट निर्माण के लिए खत सेली के बिरमोऊ कांडी में 2.730 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने की बात कही थी। ऐसे में राजकीय हेलीकॉप्टर से किए गए प्रस्तावित स्थल के हवाई सर्वेक्षण में स्थान उपयुक्त पाया गया। जिसके बाद हेलीपोर्ट के निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। फिलहाल हेलिपोर्ट में दो हेलिकॉप्टर के उतरने की व्यवस्था होगी। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को बनाया है। लोनिवि ने निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर दी बधाई

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top