Connect with us

चंपावत उपचुनावः CM योगी के रोड़ शो में उमड़ी समर्थको की भीड़, सीएम धामी के लिए की ये अपील…

उत्तराखंड

चंपावत उपचुनावः CM योगी के रोड़ शो में उमड़ी समर्थको की भीड़, सीएम धामी के लिए की ये अपील…


चंपावतः उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव के लिए अब सीएम योगी भी मैदान में आ गए है। सीएम योगी आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के तूफानी प्रचार के चरम पर हुंकार भरने पहुंचे है। वह यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का जनपद चम्पावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है। सीएम योगी अपनी रैली के दौरान पुष्कर सिंह धामी को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर जुबानी हमले किए।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ की टनकपुर में चुनावी जनसभा करने सुबह 11 बजे पहुंचे। यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “उत्तराखंड का जनपद चंपावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है। जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है। लेकिन चंपावत के लोग इस बार ‘मुख्यमंत्री’ का चुनाव करने जा रहे हैं। उत्तराखंड का विकास केवल बीजेपी कर सकती है। बीजेपी ने जो कहा है, किया है। जो कहेंगे, वह करेंगे। उत्तराखंड राज्य में पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने विकास का एक मॉडल दिया है। उत्तराखंड वासियों के सपने पूरे हों, इसलिए बीजेपी और पुष्कर सिंह धामी जैसे युवा जरूरी हैं।”

बताया जा रहा है कि सीएम धामी और उनकी कैबिनेट के मंत्री व बीजेपी के कई विधायक चंपावत में चुनाव के लिए लगातार प्रचार व जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम योगी भी चंपावत में रोड़ शो कर रहे है। इस चुनाव में बीजेपी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी के लिए सीएम बने रहने के लिए ये चुनाव जीता जरूरी है। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को वोटिंग होगी, जबकि 3 जून को चुनाव का परिणाम आना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…

चंपावत उपचुनावः CM योगी के रोड़ शो में उमड़ी समर्थको की भीड़, सीएम धामी के लिए की ये अपील…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top