Connect with us

मुख्यमंत्री ने किया 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ, इस गीत का भी किया विमोचन…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ, इस गीत का भी किया विमोचन…


Dehradun News: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अन्तर्गत देहरादून शहर में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सेग्रिगेशन पर आधारित गीत का विमोचन भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  Un éternel Treblinka | [PDF, EPUB]

मुख्यमंत्री ने जिन 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया उनसे नगर निगम देहरादून के सात विधानसभा से वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य किया जायेगा। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3.98 करोड़ रूपये की धनराशि से स्पेशल असिस्टेंस स्कीम में नगर निगम द्वारा ये 58 वाहन खरीदे गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों की उपलब्धता से नगर निगम को वेस्ट मैनेजमेंट में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में स्वच्छता की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन में हम सबको अपना पूरा योगदान देना है।

यह भी पढ़ें 👉  Les enfants de Timpelbach : Livre Gratuit ePub

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायकविनोद चमोली,उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अजमेर में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला – तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top