Connect with us

सीएम धामी ने रैट माइनर्स को दिए 50-50 हजार रुपए, किया सम्मानित…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने रैट माइनर्स को दिए 50-50 हजार रुपए, किया सम्मानित…


उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने की दुआएं कबूल हुईं। ऑपरेशन सिलक्यारा के तहत जब आखिरी मजदूर ने टनल से बाहर आकर खुली हवा में सांस ली तो देश और दुनिया में बदलते उत्तराखंड का संदेश भी गया। रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने वाले रैट माइनिंग दल के सदस्यों को भी 50-50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई। सीएम धामी ने आज अपनी घोषणा को पूरा करते हुए रैट माइनर्स को सम्मानित किया और 50-50 हजार रुपए के चेक सौंपे।

यह भी पढ़ें 👉  Books Close - Download Ebook

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले 12 रैट माइनर्स को शॉल ओढ़ाकर और ₹50-50 हजार के चेक देकर कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रैट माइनर्स बधाई और सम्मान के पात्र हैं, इन्होंने कठिन परिस्थितयों में टनल में खुदाई, सफाई और पाइप को काटने का कार्य कर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने में अन्य एजेंसियों के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  We Want to Live: The Primal Diet : Free Ebook

रैट माइनर्स ने राज्य में स्वागत और सम्मान होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जान बचाने के लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ उन्हें भी अपना योगदान देने का अवसर मिला,यह उनके लिए गर्व की बात है। गौरतलब है कि 41 मजदूरो की सकुशल वापसी के बाद सीएम आवास पर ईगास(बूढ़ी दिपावली) मनाया गया था। इस अवसर पर श्रमिकों के परिजन भी मौजूद थे। सीएम ने इन सभी का माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं थी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य के सभी 13 जनपदों में 80 से अधिक स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top