Connect with us

सीएम धामी ने दिया पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट के प्रस्ताव पर अनुमोदन, मिलेगी ये राहत…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने दिया पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट के प्रस्ताव पर अनुमोदन, मिलेगी ये राहत…


उत्तराखंड में वाहन चालको के लिए काम की खबर है। सीएम धामी ने परिवहन विभाग के पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट के प्रस्ताव पर अनुमोदन दे दिया है। जिससे अब 21 फरवरी 2025 तक पुरानी दरों पर ही फिटनेस टेस्ट की फीस ली जाएगी। जिससे आमजन को राहत मिलेगी। आइए जानते है डिटेल्स…

यह भी पढ़ें 👉  निजी संस्थान में नौकरी मिलने उपरांत माता संग प्रशासन का धन्यवाद करने कलेक्ट्रेट पहुंची प्रियंका

सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि परिवहन विभाग के पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना अनुमोदन दे दिया है।  इस अनुमोदन के अनुसार 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट कराने हेतु पुरानी दरों पर ही फीस लिए जाने की जो सुविधा शासनादेश दिनांक 21 फरवरी 2023 द्वारा एक वर्ष हेतु प्रदान की गई थी वह सुविधा अब दिनांक 22 फरवरी 2024 से दिनांक 21 फरवरी 2025 तक लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: क्वांसी से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ

सचिव परिवहन ने कहा कि वाहन स्वामी अब एक वर्ष तक पुरानी दरों पर ही अपने वाहन की फिटनेस जाँच करा सकेंगे। परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठन काफ़ी दिनों से इसकी मांग कर रहे थे जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Hunting Adeline | Free Ebook Download
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top