Connect with us

सीएम धामी ने की इन विभागों की समीक्षा बैठक, दिए ये सख्त निर्देश…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने की इन विभागों की समीक्षा बैठक, दिए ये सख्त निर्देश…


देहरादून में सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गन्ना विकास, पशुपालन, डेयरी विकास तथा मत्स्य विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि उक्त विभाग योजनाओं का समयबद्धता के साथ प्रभावी क्रियान्वयन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मेरीनो भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ऑस्ट्रेलियन ब्रीडर से एक MoU किया जा रहा है। उन्होंने विभागों को प्रदेश की आर्थिकी में सुधार के उद्देश्य से अन्य प्रदेशों से आयातित दूध व दुग्ध पदार्थों आदि की निर्भरता को कम करने का लक्ष्य दिया। मुख्यमंत्री ने डेयरी विकास विभाग को राज्य में डेयरी विकास को प्रोत्साहित करने हेतु डेयरी विकास में सफल अन्य राज्यों के अध्ययन के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Histoire de l'œil - [E-Book, EPUB]

उन्होंने पशुपालन विभाग को राज्य में मेरीनो भेड़ों के पालन को बढ़ाने के प्रस्ताव पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। गन्ना विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की चीनी मिलों को ऑपरेशन प्रोफिट में लाने के लिए अधिकारियों को प्रोएक्टिव मोड पर कार्य करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर IAS अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक आयोजित

निर्देश दिए कि राज्य में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुन्दरम, डॉ. बी.वी.आर.एस. पुरूषोत्तम तथा सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  गांव-गांव पहुंच रही सरकार, कालसी-नागथात में आयोजित बहुउदेशीय शिविर
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top