Connect with us

सीएम धामी ने किया एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

देहरादून में आज सचिवालय में सीएम धामी ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में भारत में G-20 शिखर सम्मेलन होगा। G-20 से दो दल उत्तराखण्ड भी आयेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हम उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प एवं अन्य क्षेत्रों में क्या कर सकते हैं, इस कॉन्फ्रेंस में इस पर व्यापक चर्चा की जाए।  राज्य के समग्र विकास हेतु मसूरी में आयोजित चिंतन शिविर में जो सुझाव सामने आये थे, उन सभी को धरातल पर लाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी अधिकारियों को पूरी प्रशासनिक नेतृत्व क्षमता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया जायेगा। इसमें सभी आईएएस अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में ग्राम चौपालों में प्रतिभाग करें।

यह भी पढ़ें 👉  लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल. फैनई, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली एवं अन्य आई.ए.एस अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top