Connect with us

CM धामी ने उत्तराखण्ड युवा महोत्सव-2023 कार्यक्रम में की शिरकत, युवाओं के लिए पोर्टल और ऐप लॉन्च…

उत्तराखंड

CM धामी ने उत्तराखण्ड युवा महोत्सव-2023 कार्यक्रम में की शिरकत, युवाओं के लिए पोर्टल और ऐप लॉन्च…


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड युवा महोत्सव-2023 कार्यक्रम में “रोजगार प्रयाग पोर्टल” का शुभारंभ किया और युवा उत्तराखण्ड ऐप को लॉन्च किया। उन्होंने देहरादून एवं उधम सिंह नगर के सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार कार्यालयों का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रोजगार मेलों के माध्यम से चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और आई.आई.टी. रुड़की के बीच एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किया गया। आईआईटी रुड़की की तकनीकी विशेषता को राज्य की श्रमशक्ति के कौशल क्षमता के विकास के लिए यह करार हुआ है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रोजगार के अवसरों को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवाओं के लिए यह पोर्टल विकसित किया गया है। विभिन्न विभागों की योजनाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराने के लिए आईटीडीए द्वारा युवा उत्तराखण्ड ऐप विकसित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी ने 6 दिसंबर 2025 को मनाया अपना 9वां दीक्षांत समारोह

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार प्रयाग पोर्टल से जहां विभिन्न सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाने वाले पदों की जानकारी एवं आवेदन करने की प्रक्रिया सरल होगी, वहीं इस पोर्टल से विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग के पदों की सूचना भी युवाओं को मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि के युवा न केवल प्रतिभा संपन्न एवं सामर्थ्यवान हैं, बल्कि मेहनती भी हैं। अनेक क्षेत्रों में हमारे प्रदेश की प्रतिभाओं ने देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य का भविष्य युवाओं की शक्ति पर निर्भर है।

यह भी पढ़ें 👉  शीतकालीन पर्यटन को नई रफ्तार: सीएम धामी ने स्नो लेपर्ड साइटिंग, हेली-स्कीइंग और हिमालयन कार रैली शुरू करने के दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है, जिसकी मजबूत नींव युवा हैं। सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू कर भर्तियों में घोटाले करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 दिनों में करीब एक हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। राज्य में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के साथ ही स्पोर्ट कल्चर को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए नई खेल नीति लाने के साथ ही नौकरियों में खेल कोटा पुनः शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में प्रथम विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग आयोजित

सीएम ने कहा कि वर्तमान में “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना‘‘ के अंतर्गत खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। सरकार अपने युवाओं की उन्नति के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक  खजानदास, बृज भूषण गैरोला, सचिव विजय कुमार यादव, दीपेन्द्र चौधरी, निदेशक आईटीडीए नितिका खंडेलवाल उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top