Connect with us

मथुरा भ्रमण के दौरान इस मंदिर में पहुंचे सीएम धामी, की पूजा अर्चना…

उत्तराखंड

मथुरा भ्रमण के दौरान इस मंदिर में पहुंचे सीएम धामी, की पूजा अर्चना…


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय मथुरा भ्रमण के दौरान शनिवार को मथुरा के प्राचीन मंदिर बगलामुखी पीतांबरा मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां बगलामुखी से प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मथुरा में साध्वी ऋतंभरा के षष्ठिपूर्ति महोत्सव में प्रतिभाग कर उन्हें सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साध्वी ऋतंभरा का व्यक्तित्व अद्भुत और कृतित्व अकल्पनीय है, उनके मुखारबिंदु से श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समय प्रखर उद्बोधन सुनकर वे स्वयं बहुत प्रभावित हुए थे।उन्होंने कहा कि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का सौंदर्यीकरण तथा हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे के निर्माण से हम मंदिरों का ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का भी संरक्षण और संवर्धन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले—गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

इससे पहले मुख्यमंत्री धामी के सम्मान में गोवर्धन, मथुरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ उनका सम्मान नहीं बल्कि देवभूमि की सवा करोड़ की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इस दिशा में प्रधानमंत्री जी अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तथा भव्य रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में पहाड़ की नारी देश की शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले न तो राम मंदिर बना पाते, न धारा 370 हटा पाते और न ही तीन तलाक हटा पाते, यह प्रधानमंत्री मोदी की क्षमता है जो बिना झुके अपने कर्तव्यपथ पर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हम देवभूमि में समान नागरिक संहिता को लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। उत्तराखण्ड देवभूमि है, हम देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे हैं और इस दिशा में कई कदम उठाये गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top