Connect with us

सीएम धामी ने की आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने की आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रभावितों को रहने खाने एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो। फूड पैकेट, पेयजल और बच्चों को दूध की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर से भी खाद्य सामग्री भेजी जाए। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  शीतकालीन चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा,मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश देते हुए कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द की जाए और जल जनित रोगों से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यस्थाएं की जाय। बारिश से पेयजल, विद्युत, सड़क एवं अन्य व्यवस्थाएं जो प्रभावित हुए हैं, उन्हें शीघ्र सुचारू किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय सचिव अपने-अपने विभागों से संबंधित व्यवस्थाएं देखें और जिला स्तरीय अधिकारियों के निरंतर संपर्क में रहें।

यह भी पढ़ें 👉  Grundzüge der Volkswirtschaftslehre | Download PDF

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधु, ACS राधा रतूड़ी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, विनय शंकर पांडेय, विभिन्न विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल इंडिया गोरखा एक्स-सर्विसमेन्स वेलफेयर एसोसिएशन की 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top