Connect with us

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने जीता सबका दिल, आमजन से की बात, लिया फिडबैक…

उत्तराखंड

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने जीता सबका दिल, आमजन से की बात, लिया फिडबैक…


Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकल लोगों से बात करने के अंदाज से सबका दिल जीत लेते है। वह एक बार फिर अपनी सादगी को लेकर चर्चा में हैं। अल्मोड़ा दौरे के बाद आज दून में भी उन्होंने कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीते दिनों पिथौरागढ़ में सड़क किनारे ढाबे पर चाय पीने के बाद अब उन्होंने दून में खिलाड़ियों के साथ जॉगिग की और बाद में एक आम आदमी की तरह टी स्‍टॉल पर चाय पीने पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  36 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री की मंजूरी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार को तड़के देहरादून के ओएनजीसी स्‍टेडियम में खिलाड़ी अपनी रोजाना की प्रैक्टिस में जुटे थे कि अचानक वहां उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी पहुंच गए। यहां उन्‍होंने स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ जॉगिंग की। सीएम धामी ने युवाओं से कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। पढ़ाई के साथ ही फिट रहना भी बहुत जरूरी है। खेल को हमें अपनी आदत में शामिल करना चाहिए। वहीं इस दौरान सीएम को अपने बीच देख खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों एवं स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय टी स्टॉल पर एक सामान्य नागरिक की तरह चाय पी और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी फीडबैक लिया। गौर हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वास्थ्य के प्रति बहुत जागरूक रहते हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल से भी वो सुबह टहलने के लिए वक्त निकाल लेते हैं। बीते माह पिथौरागढ़ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top