Connect with us

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम धामी करेंगे कल तीन जनसभा संबोधित…

उत्तराखंड

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम धामी करेंगे कल तीन जनसभा संबोधित…


Uttarakhand News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी कमर कस चुकी है।  उत्तराखंड के नेताओं को चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तराखंड के सीएम धामी इस चुनाव के लिए अब मैदान में उतरने लिए तैयार है। सीएम धामी हिमाचल में चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम धामी की हिमाचल प्रदेश चुनाव में एक ही दिन में तीन जनसभाएं हैं। जिसका कार्यक्रम तय हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। सीएम धामी की चुनावी रैलियों को लेकर हिमाचल प्रदेश के इन तीनों विधानसभा सीटों में बड़ी उत्सुकता है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी की पहली रैली चौपाल विधानसभा सीट पर होगी। इसके बाद वह दूसरी रैली पछाद विधानसभा सीट पर होगी। फिर तीसरी रैली पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में होगी।

गौरतलब है कि 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव हैं. हिमाचल प्रदेश के उत्तराखंड से सटे होने के कारण प्रदेश के नेताओं की वहां अच्छी खासी पहचान है। उत्तराखंड में इतिहास रचने के बाद अब बीजेपी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करिश्मे को हिमाचल प्रदेश में दोहराना चाहती है। इस कारण उत्तराखंड के नेताओं की हिमाचल चुनाव प्रचार के लिए मांग बढ़ रही है। बीजेपी ने अपनी टीम तैयार कर ली है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top