Connect with us

भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का प्रहार, इनके खिलाफ अब होगी कार्रवाई…

उत्तराखंड

भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का प्रहार, इनके खिलाफ अब होगी कार्रवाई…


उत्तराखंड में सीएम धामी भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार एक्शन ले रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने अब सतर्कता विभाग को आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों पर अभियोग चलाने की अनुमति दे दी है। बताया जा रहा है कि मामला राजपुर रोड़ पर मौजा जाखन में गलत तरीके से जमीनों पर अवैध कब्जे से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में तहसील दिवस: 49 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, आपदा क्षेत्र की विकास योजनाओं पर कड़े निर्देश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजपुर रोड़ पर मौजा जाखन में गलत तरीके से जमीनों पर अवैध कब्जा किया गया है। इस मामले में सीएम के आदेश के बाद अब बड़ी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामले में दो आरोपियों सेवानिवृत्त कुशाल सिंह राणा और राजेंद्र डबराल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोजन चलाने की अनुमति दी गई है। जमीन की सही रिपोर्ट लगाने के लिए रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी महिपाल सिंह (लेखपाल लक्सर) के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत अभियोजन चलाने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  How to Day Trade: The Plain Truth | Free Epub

वहीं बताया जा रहा है कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ भंडारक रजनीश कुमार पांडे के खिलाफ भी आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने के मामले में अभियोग पंजीकृत करने की अनुमति दी है। दूसरी ओर उत्तराखंड परिवहन निगम के उप महाप्रबंधक वित्त भूपेंद्र कुमार के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के मामले में सतर्कता विभाग को जांच की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Arkham: Pochmurný dům v pochmurném světě - Literatura
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top